April 2, 2026

कल्लू की “दिल धक धक करे” का गाना “किस खुल्ला में कईल न जाला” कल सुबह होगा रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू की सुपर हिट फिल्म दिल धक धक करे का धमाकेदार फुल वीडियो सांग “किस खुल्ला में कईल न जाला” कल 6 मई को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया होने वाला है। कल्लू और तनुश्री पर इस रोमांटिक सांग को फ़िल्माया गया है। इस बेहतरीन गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और ममता उपाध्याय ने गाया है। इसके गीतकार आज़ाद सिंह और संगीतकार श्याम-आज़ाद हैं।


फिल्म के इस गीत “किस खुल्ला में कईल न जाला” में कल्लू और तनुश्री का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। इस गाने में तनुश्री चटर्जी और अरविंद अकेला कल्लू के बीच प्यारी नोकझोंक बड़ी दिलचस्प है। गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं “किस खुला में कईल न जाला, केहू देखी ता कर दिही हल्ला, डरिये मत कमर पे हाथ धरिए, प्यार करिए न राजा प्यार करिए…”। इस गाने में तनुश्री शार्ट ड्रेस में डांस करती नजर आएंगी जबकि कल्लू अपने चिरपरिचित स्टाइल में इस गाने में डांस करेंगे। इस गाने को शानदार लोकेशन पर भव्य ढंग से फिल्माया गया है।

आपको बता दें कि कल्लू की इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में बंपर रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के शानदार एक्शन को तो पसन्द किया ही गया इसके म्यूजिक की भी बहुत तारीफ हुई। फिल्म को मेराज खान ने डायरेक्ट किया है और बीएम राय व एसके वर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। बीएम राय ने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू , तनुश्री चटर्जी, प्रियंका महाराज के अलावा संजय महानंद, अमित कश्यप, सीपी भट्ट, धर्मेन श्रीवास्तव, संजय यादव और विजय वर्मा है। फिल्म का म्यूजिक श्याम-आजाद ने दिया है। गीतकार श्याम देहाती और आजाद सिंह है। फिल्म के डायलॉग राइटर राजेश पांडे और एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *