February 16, 2026

अर्पिता माली के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

सिनेतारिका अर्पिता माली के जन्मदिन के शुभ दिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास रात व दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। अर्पिता माली ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। अर्पिता माली अपने जन्मदिन की सुबह की शुरुआत उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किया। उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। उनका जन्मदिन काफी यादगार रहा है। अर्पिता का कहना है कि मुझसे जुड़े हुए जितने भी लोग हैं, जो मेरी फिक्र करते हैं। उन सभी के जीवन में खुशियां कभी कम न हो। वे सभी खुश रहेंगे तो मुझे अपने आप अपार खुशी मिलती रहेगी। अर्पिता माली की बात की जाय तो वे जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। वे सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फ्लोइंग काफी ज्यादा तादाद में है। वे सभी की खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *