February 15, 2026

गुंजन सिंह का नया धमाकेदार गीत “कमरिया” हुआ आउट, मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

गुंजन सिंह और नंदिनी तिवारी का फ्रेश सांग “कमरिया” फॉक्सकॉन म्यूज़िक भोजपुरी से रिलीज़

मुंबई| अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गुंजन सिंह ने अपने काफी फैन्स बना लिए हैं। स्टार गायक और नायक गुंजन सिंह का नया सांग “कमरिया” फॉक्सकॉन म्यूज़िक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को गुंजन सिंह और नंदिनी तिवारी ने अपनी विशेष शैली में गाया है। 2021 के इस सुपर हिट सांग को लिखा है सत्या सावरकर ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है राज गाजीपुरी ने। इसके प्रोड्युसर सत्या एंड सुरेन हैं जबकि सह निर्माता हैं हरी त्रिपाठी। गुंजन सिंह के इस शानदार गीत के संयोजक भीम पांडेय हैं। गुंजन सिंह और नंदिनी तिवारी का यह गीत आप फॉक्सकॉन म्यूज़िक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

गुंजन सिंह के इस सांग कमरिया का अभी ऑडियो आउट हुआ है मगर जल्द ही इसका विडीयो भी आउट होगा। स्टार गायक और नायक गुंजन सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म “जिगर के टुकड़ा” का भव्य मुहूर्त पवन सिंह ने किया। इस फिल्म में पवन सिंह और गुंजन सिंह धमाल मचाने वाले हैं। गुंजन सिंह की जल्द ही कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। खैर फिलहाल आप गुंजन सिंह का यह धमाकेदार गीत “कमरिया” सुनें, जो आपका मूड फ्रेश कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *