February 15, 2026

गुंजन सिंह का फनी वीडियो सांग ‘वीजा है क्या’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

मुंबई| भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर व एक्टर गुंजन सिंह का नया फनी वीडियो सांग वीजा है क्या यूट्यूब पर आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। जिसे देखकर हर कोई इंटरटेन हो रहा है। अब तक लाखो की संख्या में व्यूज क्रास कर चुकी है और गाने के व्यूज का सिलसिला यूँ ही बढ़ता जा रहा है। गुंजन सिंह के इस गाने से उदास व्यक्ति भी सब भूल कर हंस पड़ेगा। गाना इतना फनी है कि कोई भी इंसान अपनी हंसी नहीं रोक पायेगा। इस फनी सांग का सोशल मीडिया की कई साईट्स पर लोग खूब विडियो भी बना रहे हैं। इस गाने को अपने मधुर आवाज में गाया है गुंजन सिंह ने और स्वर में स्वर मिलाया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। इस गाने के बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने। और गाने को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। गाने के वीडियो निर्देशक कुमार चन्दन और शुशांत सिंह हैं। छायांकन पंकज सोनी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *