February 16, 2026

गुंजन सिंह व्यस्त हैं चल जी लें की शूटिंग में

भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे गुंजन सिंह इन दिनों भोजपुरी फिल्म चल जी लें  की शूटिंग में व्यस्त हैं। गत दिनों इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत भव्य मुहूर्त करके किया गया। इंडिया ई कॉमर्स लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता अनिल काबरा हैं। निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। केंद्रीय भूमिका में लोकगायक व नायक गुंजन सिंह है और उनकी नायिका चुलबुली अदाकारा ब्यूटी क्वीन गुंजन पंत हैं। इस फिल्म में गुंजन सिंह और गुंजन पंत की जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के समीप पनवेल में जोर शोर से की जा रही है। फिल्म की स्टोरी काफी यूनिक और फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म की मेकिंग पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म का गीत संगीत काफी मधुर बनाया गया है। फिल्म के लोकेशन की बात करें तो फिल्म की कहानी के हिसाब से लोकेशन का चयन किया गया है। इस फिल्म को लेकर गुंजन सिंह काफी उत्साहित हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में गुंजन सिंह, गुंजन पंत, अमरीश सिंह, रोहित सिंह मटरू, अशी तिवारी, दीपक सिन्हा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *