April 1, 2026

गोलू गोल्ड का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ वीडियो सांग “कॉलेज में नॉलेज हुई 4 जनवरी से”

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत स्टार सिंगर सिंगर गोलू गोल्ड का फुल टू धमाल वीडियो सांग कॉलेज में नॉलेज हुई 4 जनवरी से काफी धूम मचा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भोजपुरी रिलीज किया गया है। गोलू गोल्ड और शिल्पी राज की मधुर स्वर में गाया हुआ फुल टू मस्ती भरा यह वीडियो सांग लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके वीडियो डायरेक्टर नवीन सिंह हैं। डीओपी नितेश यादव हैं। एडीटर राजीव रवि आर यादव हैं। इस मस्ती भरे गीत को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। रिकॉर्डिंग कालिका स्टूडियो आरा में किया गया है।

गोलू गोल्ड का धमाकेदार यह वीडियो सांग फुल टू धमाल मस्ती से भरपूर है। इसमें गोलू ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। उनकी अदायगी काबिले तारीफ़ है। इस वीडियो सांग को काफी तादाद में देखा जा रहा है। उनके फैंस के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि गोलू गोल्ड संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम है। उनके बहुत से गाने सुपर हिट हुए हैं और उनके लाखों फैन्स है। उनमें गजब की प्रतिभा और एनर्जी हैं। आने वाले दिनों में वे बड़े स्टार एक्टर के रूप में अपनी सशक्त बनाने वाले हैं। फिलहाल इस गाने को सुनिए और आनंद लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *