February 18, 2026

गोलु गोल्ड का लगन स्पेशल धमाका “एही लगन में हो जाई बियहवा” हुआ रिलीज

मुंबई| इन दिनों शादी ब्याह और लगन का सीजन चल रहा है ऐसे में आज भोजपुरी के स्टार सिंगर गोलू गोल्ड एक फुल टू मस्ती भरा लगन स्पेशल वीडियो सांग “एही लगन में हो जाई बियहवा” लेकर आए हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर वीडियो सांग “एही लगन में हो जाई बियहवा” रिलीज किया गया है। यह सांग काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो सांग की खासियत यह है कि इसमें गोलू गोल्ड डबल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को बहुत ही भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। जिसमें गोलू की ऎक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल लग रही है।
गोलू गोल्ड की अपनी विशेष शैली में गाया हुआ यह भोजपुरी सांग लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गोलू गोल्ड के इस जबरदस्त सांग “एही लगन में हो जाई बियहवा” का हाल ही में सिर्फ ऑडियो आउट किया गया था, जिसे लाखों लोगों ने सुना है और अब आज इसका बवाल वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लगन स्पेशल गीत को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। इसकी रिकॉर्डिंग कालिका स्टूडियो में अनिल यादव द्वारा की गई है। फुल टू धमाल और मस्ती से भरपूर इस सांग को काफी संख्या में देखा जा रहा है। उनके फैंस के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। गोलू गोल्ड का डांस इसमे काफी अच्छा है। इसमे उन्होंने कोचिंग क्लास में पढ़ाने वाले टीचर का रोल किया है जिसमे वह बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इस गीत में उमेश नंदन पांडेय का आशीर्वाद प्राप्त है। ई. शक्ति सोना और सुशील सत्यम का विशेष सहयोग प्राप्त है। रवि जी बड़े भाई का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इस गीत में अमित पांडेय, हर्ष राज, अमन अनमोल, सोनू गोल्ड, मंजीत राज, राहुल यादव, संदीप राज, लालू यादव और रवि प्रकाश का सहयोग प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *