February 11, 2026

गोलू गोल्ड और प्रगति भट्ट का नया देवी गीत “आरती उतारs देवी मईया के” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

भोजपुरी फैंस की पसंदीदा म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते सिंगर सुपर स्टार गोलू गोल्ड और अदाकारा प्रगति भट्ट का नया देवी गीत “आरती उतारs देवी मईया के” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग की खासियत यह है कि इसमें गोलू गोल्ड अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को बहुत ही भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है जिसमें गोलू की ऎक्ट्रेस प्रगति भट्ट के साथ केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। गोलू गोल्ड और नेहा राज ने गाने को अपनी विशेष शैली में गाया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस स्पेशल गीत को लिखा है गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार प्रियांशू सिंह ने। गौरतलब है कि इस गीत को डायरेक्ट किया है आर्यन देव ने जबकि एडिटर हैं मीत जी। डीओपी रवि राठौड़, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया फैंस के दिलों पर राज कर रहे गोलू गोल्ड ने इस बीच कई गाने रिलीज किए हैं और सभी सुपरहिट साबित हुए हैं। इसी कड़ी में गोलू के इस नए गाने का भी फैंस को खूब इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *