March 27, 2026

महिलाओं के उत्थान के लिये कृत संकल्पित है ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेंस :डा. नम्रता आनंद

नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता : डा. नम्रता आनंद
महिला अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है : डा. नम्रता आनंद
पटना, 02 दिसंबर ग्लोबल कायस्थ कान्फेंस (जीकेसी) की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के दौर में महिला एक शक्ति के रुप में उभरकर सामने आयी है और बदलते परिवेश में पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है।
जीकेसी के सौजन्य से नयी दिल्ली में 19 दिसंबर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसे लेकर जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद की अध्यक्षता में यहां महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम को तैयारी को लेकर समीक्षात्मक चर्चा की गयी। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी महिला उत्थान के लिए काम कर रही है। महिलाएं खुद भी आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा , नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। उसके पास अनगिनत अवसर भी हैं। जिंदगी जीने का जज्बा उसमें पैदा हो चुका है। दृढ़ इच्छाशक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएँ, सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है।नारी की साहसिक यात्रा अपने आकाश के साथ स्वतंत्रता की सांस ले रही है। आज महिलाएं फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी बातें शेयर कर रही हैं। देश दुनिया की खबर रखती आज की नारी घर और दफ्तर में बखुबी तालमेल स्थापित कर रहीं हैं। समय के साथ खुद को अपडेट करती हुई अपनी बेटी को भी स्वालंबी बना रहीं हैं।
डा. नम्रता आनंद ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन में राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा कायस्थ जाति के बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार से भी जोड़े जाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा होगी । इस आयोजन के माध्यम से समाज में फैली दहेज जैसी कुप्रथा को भी समाप्त करने का संदेश संप्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अराधना कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अलका प्रसाद, जीकीसी महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष, नंदा कुमारी, प्रदेश सचिव रंजना कुमारी महिला प्रकोष्ठ की सचिव वंदना कुमारी, और महिला प्रकोष्ठ की सचिव श्वेता वर्मा समेत कई महिला शक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *