February 16, 2026

लोकगायक गोपाल राय का निर्गुण गीत “धई दिहलस दिनवा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई| भोजपुरी के मशहूर लोकगायक गोपाल राय का निर्गुण गीत “धई दिहलस दिनवा” का वीडियो सांग  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ होते ही काफी देखा जा रहा है। इस गाने को यूटयूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि सिंगर गोपाल राय के गीतों को उनके फैन्स और दर्शकों द्वारा खूब प्यार और आशीर्वाद मिलता है। इस निर्गुण गीत को भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके वीडियो को एक स्टोरीलाइन पर बेस्ड शूट किया गया है।

गोपाल राय द्वारा गाये हुए इस गीत को लिखा है आनंद गहमरी ने जबकि इसका संगीत गोपाल रायज़ सतेंद्र बाबू साह पार्टी ने कंपोज किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस विडियो में गोपाल राय का लुक कमाल का है। इस गाने में अपनी आवाज़ के जादू के साथ साथ उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस का कमाल भी दिखाया है। गौरतलब है कि गोपाल राय भोजपुरी गीत संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। उनके बेशुमार गाने हिट रहे हैं और उन्होंने सभी में अपनी काबिलियत का जौहर दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *