February 22, 2026

विमल पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हमसफर’ का फर्स्ट लुक ऑउट

भोजपुरी सिनेमा के सिने स्टार विमल पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हमसफर’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में ऑउट किया गया है। जिसमें विमल पांडेय के साथ सोनालिका प्रसाद और मनीषा यादव अट्रैक्टिव लुक में दिख रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में विमल पांडेय डैशिंग लुक में गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं।

उनके अगल-बगल सोनालिका प्रसाद और मनीषा यादव स्माइल फेस के साथ डांस मूमेंट में दिख रही हैं। आयुष मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हमसफर’ फिल्म के केन्द्रीय भूमिका में विमल पांडेय हैं। उनकी हिरोइन सोनालिका प्रसाद और मनीषा यादव हैं।

फिल्म स्टार विमल पांडेय ने फिल्म ‘मेरे हमसफर’ को लेकर बताया कि ‘यह संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है। जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह मनोरंजन से भरपूर फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकते हैं।

फिल्म के निर्माता सत्येंद्र तिवारी ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। निर्देशक सूरज गिरी ने कमाल की फ़िल्म की मेकिंग किया है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का उम्मीद पर खरा उतरेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *