February 16, 2026

नकली नवाब का रोमेंटिक सांग हुआ रिलीज, इश्क में डूबे नजर आए निसार और कनक

जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘नकली नवाब’ का रोमेंटिक सांग ‘हसुले जे खने खने’ आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। इस सांग में अभिनेता निसार खान और अभिनेत्री कनक पांडेय का रोमेंटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। सांग में दोनों की मोहब्बत क्या खूब नजर आ रही है। ‘हसुले जे खने खने’ सांग को नीलकमल सिंह और अलका झा ने गाया है। दोनों की आवाज निसार खान और कनक पांडेय एक दम फिट बैठ रही है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।
बात दें कि सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस फिल्म में अवधेश मिश्रा जिन के किरदार में है। जो कि निसार खान की मेहबूब से प्यार करने लगता है। और इसको लेकर फ़िल्म में क्या क्या मोड़ आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम एवं पर्यटन स्थलों पर की गई है। जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले निर्मित की गई इस फिल्म में निसार खान केंद्रीय भूमिका में हैं। उनके साथ कनक पांडेय, आयेशा कश्यप, डिम्पल सिंह आकर्षक भूमिका में जलवा बिखेरने वाली हैं।
फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक शुभम सिंह हैं। स्क्रीन प्ले अर्चना साबुरी ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं।
गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश, अरविंद तिवारी हैं। छायांकन साहिल जे अंसारी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य कानू मुखर्जी व प्रसून यादव, कला संतोष का है। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कास्ट्यूम बादशाह खान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में निसार खान, कनक पांडेय, आयेशा कश्यप, डिम्पल सिंह, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोरा, अनीता रावत, के के गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *