February 15, 2026

प्रवेशलाल यादव की बनारसी बाबू का फर्स्ट लुक लांच होते ही हुआ वायरल

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेता प्रवेशलाल यादव की भोजपुरी फिल्म बनारसी बाबू का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में बनारसी छोरा स्टाइल व देसी लुक में बांसुरी बजाते हुए खड़े हैं। उनके दाहिनी तरफ गोल्डेन गर्ल सिनेतारिका सोनालिका प्रसाद देसी लुक में खड़ी हैं और बायीं ओर सिनेतारिका मनीषा यादव खड़ी हैं। वे दोनों भाव विभोर हो प्रवेशलाल को निहार रहीं हैं। वाकई फ़िल्म बनारसी बाबू का फर्स्ट लुक का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। केंद्रीय भूमिका में प्रवेशलाल यादव हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग हटकर है। रोमांटिक-ड्रामा से भरपूर फ़िल्म ‘बनारसी बाबू’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में की गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है।

उल्लेखनीय है कि बी4यू मोशन पिक्चर्स व नीलाभ तिवारी फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म बनारसी बाबू के निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं। फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी हैं। बी4यू टीम : मरूदा शर्मा, नेहा उपाध्याय, विशाल यादव। कथा, पटकथा, संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। संगीतकार वरदान सिंह, गीतकार अमिताभ रंजन हैं। छायांकन डीके शर्मा, संकलन दिनेश प्रजापति व सनी सिन्हा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला अंजनी तिवारी का है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेशलाल यादव, सोनालिका प्रसाद, मनीषा यादव, संजय पांडेय, प्रकाश जैस आदि हैं।

गौरतलब है कि करोड़ो दिलों पर राज करने वाले सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव के आने वाली भोजपुरी फिल्में दरार 2, बंसी बिरजू, सरफरोश, भगवान हाजिर हो, सब मोह माया है, घूँघट में घोटाला 2, जैसी करनी वैसी भरनी, हमके दिशा मिल गईल, फुलवा, प्रीतम प्यारे आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *