February 23, 2026

8 अक्टूबर से धनवान की शूटिंग शुरू होगी खलीलाबाद में

मुंबई|  वी एंड यू फिल्म्स बैनर के तले निर्मित होने जा रही भोजपुरी फिल्म धनवान की शूटिंग 8 अक्टूबर से भव्य मुहूर्त करके खलीलाबाद में शुरू की जाएगी। फ़िल्म की पूरी शूटिंग खलीलाबाद के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी। केंद्रीय भूमिका में राघव पांडेय और पूनम दूबे हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इस फिल्म एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और रोमांच से भरपूर है। यह फ़िल्म सामाजिक मुद्दो पर केंद्रित है, जोकि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनमें संदेश भी देने का भी कार्य करेगी। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता शंभू वर्मा हैं। निर्देशन की बागडोर टेक्निकल व जाने-माने फ़िल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव

कर रहे हैं। फिल्म के लेखक शकील नियाजी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व श्याम देहाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार श्याम देहाती ने। सिनेमाटोग्राफर विकास पांडेय हैं। मारधाड़ दिनेश यादव का है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार राघव पांडेय, पूनम दूबे, माही खान, मनोज टाईगर, राघवेंद्र पांडेय, बंटी बाबा, बालमुकुंद आकाश, पुन्नू पांडेय, हिमेश, बबलू खान, शकील नियाजी, काजल गुप्ता, ममता सिंह, प्रियंका, पूजा मारिया, आइटम गर्ल नीलम आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *