February 10, 2026

रिलीज हुआ नीलम गिरी और खुशबू तिवारी का देवी गीत ‘गावे से थावे’

भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग नीलम गिरी के ग्लैमरस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती रहती है। उनकी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फैंस फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस नीलम गिरी अपने फैंस के लिए अक्सर फोटो वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। नीलम के सभी पोस्ट को फैंस लाइक करने के साथ ही खूब कमेंट भी करते हैं।

हमेशा ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आजकल नवरात्रि के शुभावसर पर अपने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उनके कई देवी गीत हालही में रिलीज किये गए हैं। जिनमें वे अपने पारंपरिक अवतार से सभी को अपना दीवाना बना रही है। देवी गीत में उनका परफॉर्म भी लाजवाब है। उनका ये अंदाज भी दर्शकों को खूब भा रहा है। अब नीलम गिरी का नया देवी गीत ‘गावे से थावे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया।

‘गावे से थावे’ को सिंगर खुशबू तिवारी KT ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। खुशबू की आवाज नीलम गिरी पर एक दम फिट बैठ रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। लेखक आशुतोष तिवारी के लिखे गीत को म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने अपने मधुर संगीत से सजाया है। निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिट मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *