February 16, 2026

देवानंद देव का छठ सांग ‘बलम जी दउरा से फल गिरे’ रिलीज, खूबसूरत नजर आईं सबा खान

भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी गायक देवानन्द देव का बहुत ही सुंदर छठ गीत “बलम जी दउरा से फल गिरे” का विडियो लेकर आ गई है, जिसे गाया है सिंगर देवानन्द देव ने। ‘बलम जी दउरा से फल गिरे’ खूबूसरत अदाकारा सबा खान फीचर कर रही हैं। देवानंद देव और अभिनेत्री सबा खान का यह खूबसूरत छठ गीत ‘बलम जी दउरा से फल गिरे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से जारी हो चुका है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला रहा है। इस सांग में सबा खान की खूबसूरती को और भी निखार रहा है उनका पारम्परिक अवतार। जो दर्शकों को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। ‘बलम जी दउरा से फल गिरे’ छठ मईया की आराधना का सांग है।

आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने ही टैलेंटेड सिंगर देवानंद देव को भोजपुरी इंडस्ट्री में लांच किया है। देवानंद देव की आवाज में सबा खान के खूबसूरत अंदाज़ वाले सांग सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सांग में सबा खान भारतीय परिधान पीली साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। और उनके चुलबुले अंदाज के तो क्या कहने। गाना जितनी खूबसूरती और भव्यता से फ़िल्माया गया है लगता है कि यह गाना भी मिलियंस व्यूज बहुत जल्दी लेकर आएगा।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार इस गाने के निर्माता हैं जिन्होंने साफ सुथरे गाने को रिलीज व प्रोमोट करने का सिलसिला लगातार जारी रखा है जो भोजपुरी गीत संगीत के लिए एक गेम चेंजर साबित हो रहा है। ये छठ गीत दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इसका फ़िल्मांकन बहुत ही सुंदर तरीके से हुआ है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बलम जी दउरा से फल गिरे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक एके अकेला, संगीत पंकज सिंह,निर्देशक आर्यन देव, म्यूज़िक कम्पोज़र नाजिश भाई, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। अनुज सिंह झब्बू, राकेश कुमार, सुधीर सागर का सहयोग प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *