February 16, 2026

देव सिंह ने कहा आज पता चला मैंने क्या कमाया

भोजपुरी सिनेमा का लाडले अभिनेता व नेचुरल एक्टर देव सिंह का जन्मदिन पिछले दिनों हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिन पर १२ बजे रात से ही बधाइयां व शुभकामना देने का तांता लग गया। सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प पर तो उनके फैंस, दोस्तों और तमाम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों व कलाकारों ने उन्हें विश किया। उनका बर्थडे केक काटकर वाराणसी, पुणे और आसनसोल आदि जगहों पर उनके फैंस ने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सबको पता है कि जाने माने अभिनेता अवधेश मिश्रा देव सिंह को बहुत प्यार करते हैं, उन्होंने एक प्यारा वाला संदेश के साथ उन्हें विश किया। रानी चटर्जी, अरविंद अकेला कल्लू, अंजना सिंह, संजय पांडेय, यश कुमार, रितेश पांडे, मनोज टाइगर, गुंजन पंत, राकेश मिश्रा, दीपक दिलदार, गोलू गोल्ड, अंकुश राजा, रजनीश मिश्रा, निशांत उज्जवल, पराग पाटिल, रौशन कुमार, प्रिंस सिंह राजपूत, सुजीत कुमार सिंह, संजय श्रीवासतव, प्रमोद शास्त्री, ऋतु सिंह, रत्नाकर कुमार, यामिनी सिंह और भी इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उन्हें बधाइयां दी। देव ने अपने स्वभाव के अनुसार हर एक मेसेज का रिप्लाइ दिया और जिनको  किसी कारण वश नहीं दे पाए तो उनसे क्षमा याचना की। सीमा सिंह, सौरव कुमार, रागिनी अवधेश मिश्रा, अरुण सिंह काका, उधारी बाबू ने देव के लिए पारिवारिक तरीके से जन्मदिन मनाय l बहुत ही कम समय में अपने लिए इतना प्यार देख देव सिंह भावुक हो गए और कहा कि आज एहसास हुआ कि मैंने क्या कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *