February 16, 2026

देसी स्टार समर सिंह का धांसू सांग “ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा” हुआ रिलीज, रानी ने लगाया ग्लैमर का तड़का

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के फैन्स उनके गानों को खूब लाइक करते हैं, यही वजह है कि उनके गाने घँटों में मिलियंस व्यूज हासिल करते हैं। उनके नए धमाल सांग का नाम है “ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा।” जो रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। इसका टीज़र जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। समर सिंह इसमे अद्भुत लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं वहीं गाने में समर सिंह की ऎक्ट्रेस रानी बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। दोनों का डांस दीवाना बनाने वाला है।
समर सिंह का यह धांसू गीत “ओठललिया रउवा मुँहे लागल बा” समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। समर सिंह और अंकिता सिंह की आवाज़ में इस गीत के वीडियो ने दर्शकों की दीवानगी बढ़ा दी है। इस गाने में समर सिंह खूब मस्ती भरा डांस करते हुए दिख रहे हैं। यह यूनिक वीडियो बवाल मचा रहा है। गाने को बेहद भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है और समर सिंह क्या लग रहे हैं। उनका लुक हड़कंप मचाने वाला है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस रानी अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं।

समर सिंह का यह गाना एक नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है इसलिए दर्शकों को यह खूब रिझा रहा है। समर सिंह ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है।
समर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में बताया है। समर सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस रानी की गजब केमिस्ट्री सांग में दिख रही है। दोनों का डांस धमाकेदार है। समर सिंह के साथ अंकिता सिंह ने इसे मधुर स्वर में गाया है। इसके बड़े ही अच्छे गीत यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। डायरेक्टर पवन पाल हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह, मनोज लाल यादव की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *