February 15, 2026

बेटियां फाउंडेशन ने मतदान के लिए किया जागरूक

आज के ब्लॉक शास्त्री नगर में बेटियां फाउंडेशन की अर्चना गुप्ता द्वारा स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाया गया जिसमें स्वच्छता को ध्यान में रखकर बुलपावर होम सलूशन प्रोडक्ट बनाये जा रहे है बुलपावर शॉप का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे ने अपनी टीम के साथ सहयोगी अर्चना गुप्ता को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि आगे भी अनेक बेटियां इसी तरह से स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर हो पाएंगी। आत्मनिर्भरता से महिलाओं का परिवार समाज में और सम्मान बढ़ेगा साथ ही मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया कि देश का एक अच्छा नेता चुने जो आपकी सोच पर निर्भर है आप मतदान अवश्य करें। वोट देना हमारा अधिकार है अपने अधिकारों का प्रयोग करें । इस मौके पर उपस्थित विनीता तिवारी, मनन, आरव, खुशी, लकी, पूर्वी,आंचल, रेनू ,पूजा, सीमा, राहुल गुप्ता, मेजर आरके गौड़ आदि उपस्थित सभी ने एक दूसरे को बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *