February 12, 2026

बेटियां फाउंडेशन ने महिला हेल्प डेस्क का किया उदघाटन

मेरठ| उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिशन शक्ति के रूप में चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज सिविल लाइन्स थाना में महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय व मीनू बाना द्वारा किया गया। हेल्प डेस्क प्रभारी महिला पुलिस रुचि व महिला स्टाफ को संस्था ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर साबित होगा तथा वहां मौजूद सभी सम्मनित पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *