February 15, 2026

बेटियां फाउंडेशन ने माताओ का किया सम्मान

हर महिला को सम्मान दिया जाय ये समाज की जिम्मेदारी है आज बेटियां फाउंडेशन ने अम्बेडकर इंटर कॉलेज परिसर में आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं को सम्मानित किया जो जी तोड़ मेहनत कर अपना जीवन चला रही हैं और सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं सरोज दुबे ने मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी जी का स्वागत किया जिन्होंने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया सबकी समस्याओं को सुना व समाधान भी किया संस्था से सुधा अरोरा व क्षमा चौहान ने महिलाओं का माला पहनाकर स्वागत किया और उपहार दिए अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि संस्था हमेशा उनका सहयोग करती रहेगी। सम्मानित महिलाओं में वंदना, सुंदरी, कंचन, अनिता सलोनी संगीता, अर्चना, सुमन, राकेश, जगवती, मंजू, मधु, सोनम, दया, फूलवती आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिता अरोरा,शिवकुमारी गुप्ता, विनीता तिवारी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *