February 15, 2026

दिव्या क्रिएशन की तरफ़ से वाराणसी में डांस, एक्टिंग और मॉडलिंग वर्कशॉप आयोजित

दिव्या क्रिएशन के और लायंस क्लब वाराणसी हज़ारी के संयुक्त तत्वावधान में डांस, ऐक्टिंग और मॉडलिंग वर्कशाप आयोजित किया गया है। ये वर्कशॉप 5 जून से 15 जून तक लिटिल स्टार्स स्कूल, नगवा वाराणसी में किया जाएगा। वर्कशॉप में बच्चो को डांस, ऐक्टिंग और मॉडलिंग की बारीकियां सिखाई जायेंगी और कैसे आप अपने अंदर के छुपे हुवे टैलेंट को कैसे निखार सकते हैं इसके बारे में भी बताया जाएगा।

वर्कशॉप के बाद को सर्टिफिकेट भी दीया जायेगा और को बच्चा फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहता है उसको काम कैसे करना है, आगे कैसे बढना है इसके बारे में भी पूरी सहायता की जायेगी। इस वर्कशॉप को स्पॉन्सर किया है ए के इंफ्राड्रीम लिमिटेड कम्पनी ने, दिव्या क्रिएशन की डॉयरेक्टर सरिता श्रीवास्तव(मॉडल) है, दिव्या क्रिएशन के ऑर्गनाइजर गौरव कुमार मिश्र(मॉडल) है, लायंस क्लब वाराणसी हज़ारी के प्रेसिडेंट लॉयन हज़ारी नारायण शुक्ला, लिटिल स्टार्स स्कूल की डॉयरेक्टर आशा पांडेय, एक्टर अगस्त कुमार, डांस टीचर मोहन कुमार मिश्र, एक्टर निशांत सिंह सहयोग में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *