February 16, 2026

‘इश्क नचाए बीच बाजार’ में रोमांस व एक्शन करते दिखेंगे दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल और प्रतिष्ठा ठाकुर

अवध गंगा फ़िल्म के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार मे संग्राम सिंह पटेल व प्रतिष्ठा ठाकुर एक साथ नजर आयेंगे। रोमांटिक वाली इस फिल्म की कुछ तस्वीरे वारयल हो रही है, जिससे लगता है कि यह फिल्म रोमांटिक व पारिवारिक होगा, वैसे अभी फिल्म की कहानी का खुलासा नही किया गया है । इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका मे संग्राम सिंह पटेल हीरोइन में प्रतिष्ठा ठाकुर है संग्राम सिंह पटेल व प्रतिष्ठा ठाकुर (शालू सिंह)इस फिल्म में रोमांस व एक्शन करते दिखेंगे।

संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि यह दूसरी दफा हैं जब वे साथ में काम कर रहे हैं। जबकि,भविष्य में इनकी भोजपुरी फ़िल्म की भी योजना हैं। हालाँकि, उन्होंने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए जानकारी दी कि साथ काम करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा और प्रतिष्ठा ठाकुर एक अच्छी अदाकारा हैं। उम्मीद हैं कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को मनोरंजित करेंगी। साथ ही इनकी जोड़ी दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब साबित होगी।

इस इस भोजपुरी फ़िल्म के निर्माता आर सी वर्मा,लेखक मनोज पाण्डेय व निर्देशक सचिन यादव है डी.ओ.पी डी. के शर्मा ,संगीतकार साजन मिश्रा है कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी है पी.आर.ओ अरविंद मौर्या हैं। मुख्य कलाकार में संग्राम सिंह पटेल, प्रतिष्ठा ठाकुर(शालू सिंह), बृजेश त्रिपाठी,आयज खान,अनूप अरोरा, संतोष पहलवान,राम सिंह चौधरी, विनीत विशाल,सत्य प्रकाश सिंह ,रितिक वर्मा,बब्लू यादव,अभिषेक मिश्रा ,रंजीत सिंह आदि कलाकार प्रमुख रूप से नजर आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *