February 16, 2026

दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फिल्म जियब तोहरे खातिर” का भव्य मुहूर्त संपन्न मलिहाबाद में

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की पावन धरती मलिहाबाद स्थित शिव मंदिर में श्रीमहावीर इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल भोजपुरी फिल्म “जियब तोहरे खातिर” का भव्य मुहूर्त एक साथ विधिवत पूजा-अर्चना करके संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्थानीय दिग्गज हस्तियों सहित फ़िल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। मुख्य अतिथि दुष्यत सिंह, ( राजा मलीहाबाद), सोनू चौरसिया (ग्राम प्रधान ) एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों ने फ़िल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही थ्रिलर व एक्शन से भरपूर भोजपुरी फ़िल्म ” जियब तोहरे खातिर” में एक बार फिर संग्राम सिंह पटेल और प्रतिष्ठा ठाकुर की जोड़ी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली है। ये दोनों एक साथ खूब धमाल मचाने वाले हैं। वहीं फ़िल्म में मनमोहन मिश्रा और पूनम दूबे की केमिस्ट्री नजर आएगी। अभिनय की पाठशाला अयाज खान एक अलग तेवर में नजर आने वाले हैं। जबकि इस फ़िल्म के खलनायक सत्य प्रकाश सिंह अपनी अदाकारी का लोहा मनवाते हुए नजर आएंगे। इस की शूटिंग मलिहाबाद एवं आस पास के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में एक ही शेड्यूल में पूरी की जाएगी। पी.आर.ओ अरविंद मौर्य

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म “जियब तोहरे खातिर”के निर्माता संगीत कुमार सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर फ़िल्म निर्देशक अजय सिंह संभाल रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अजित शर्मा हैं, जिन्होंने एक अनोखी कहानी के साथ फ़िल्म के कथा-पटकथा का लेखन किया है। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। छायांकन डीओपी प्रदीप शर्मा, व डांस मास्टर संतोष समदर्शी का है। मुख्य कलाकार दंबग स्टार संग्राम सिंह पटेल, प्रतिष्ठा ठाकुर,मन मोहन मिश्रा, पूनम दूबे, अयाज़ खान, सत्य प्रकाश सिंह, अली शाह, बबलू यादव,व अन्य कलाकार नजर आयेंगे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *