February 11, 2026

सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जल्द आ रहा है गीतकार अजीत मंडल का कांवर गीत

भोजपुरी इंडस्ट्री के धुरंधर गीतकारों में से एक अजीत मंडल के लिखे हुए गाने सभी कलाकार सिंगर्स गा चुके हैं मगर इस बार वह एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उनका लिखा हुआ कांवर भजन पहली बार खेसारी लाल यादव के साथ आ रहा है जिसको लेकर अजित मंडल काफी उत्साहित हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की आवाज़ में अजीत मंडल के लिखा हुआ कांवर गीत जल्द ही श्रोताओ व दर्शकों के बीच आएगा जिसको लेकर अभी से उत्सुकता जग गई है।
फैंस के बीच अभी से ही खेसारी लाल और अजीत मंडल के गाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। गाने में आवाज खेसारी लाल यादव की है, बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं। वहीं गाने में म्यूजिक आर्या शर्मा का है। मशहूर राइटर अजीत मंडल ने कहा है कि मेरे लिए यह कांवर गीत बेहद स्पेशल है। इसको सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने बड़े दिल से गाया है जो आपको भक्ति के माहौल में ले जाएगा। मैं सभी दर्शकों व श्रोताओं से अपील करूँगा कि हमारे इस कांवर गीत पर आप अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *