April 4, 2026

‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ में दिखेगा नीलकमल सिंह और प्रगति भट्ट का जलवा

हो जाईये तैयार आ रहा है भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और सुपर सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज में नया सांग ‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 17 सितंबर सुबह 6 बजे रिलीज होने वाला है। ‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ में नीलकमल सिंह के साथ इंडस्ट्री की टेलेंट अभिनेत्री प्रगति भट्ट नजर आने वाली हैं।

सांग का टीजर सोशल मीडिया में जारी होते ही बवाल मचा रहा है। क्योंकि टीजर में नीलकमल और प्रगति कमाल के डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। टीजर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ में प्रगति भट्ट बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं, वही नीलकमल भी टीजर में कहर बरपा रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ के निर्माता रत्नाकर कुमार है। वही इसके बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं,तो इसका संगीत छोटू रावत ने बनाया है। इसका निर्देशन निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफी सम्राट अशोक,एडिटिंग मीत जी,डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर और प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *