February 15, 2026

रितेश पांडे के साथ चांदनी सिंह पहली बार

  यूट्यूब स्टार सिनेतारिका चांदनी सिंह इन दिनों सनसनी खेज बनकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में मनमोहक अदायगी से सभी को दीवाना बना देने वाली चांदनी सिंह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुकी हैं और  सिनेप्रेमियों की पसंदीदा हीरोइनों की सूची में शुमार हो चुकी हैं। वे आजकल भोजपुरी के सभी सुपरस्टारों के साथ काम कर रही हैं। इसी क्रम में लोकप्रिय सिनेस्टार व गायक रितेश पांडे के साथ पहली बार चांदनी सिंह म्यूजिक वीडियो में दिख रही हैं। जिसका नाम है लईकी धोखेबाज। इस म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे कॉलेज ब्वाय के लुक में नजर आ रहे हैं और कॉलेज गर्ल के रूप में चांदनी सिंह दिख रही हैं। मस्ती भरे इस गीत में में रितेश पांडे और चांदनी की जोड़ी काफी रोमांटिक लग रही है। यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कम्पनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे अब तक पंद्रह लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। इस गीत के निर्माता मनोज मिश्रा तथा  वीडियो निर्देशक आशीष यादव हैं। गीतकार अखिलेश कश्यप व विशाल भारती के लिखे इस गीत को मधुर संगीत दिया है आशीष वर्मा ने। छायांकन राजेश गुप्ता व पंकज सोनी, नृत्य सुशांत व चन्दन, डिजिटल विक्की यादव का है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *