February 15, 2026

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

आज दिनांक 17/09/2023 को मानव उत्थान सेवा समिति के प्रेरक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हंस मंदिर शास्त्री नगर बरेली में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल व मानव उत्थान सेवा समिति के सहियोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्यनीय बाई जी तथा कार्यकर्ताओं व समस्त प्रेमी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

इस स्वैच्छिक रकदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज अग्रवाल जी, डायरेक्टर श्री बांके बिहारी ऑटोमोबाइल्स, श्री अरविंद कुमार,पी.ओ. HDFC, बरेली, डॉ लेख राज वर्मा(आर्थो) सुप्रिटेंडेंट रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज,बरेली,डॉक्टर अनुज झांसी, डॉक्टर कनिका पॉल , डॉक्टर मेहनाज मुनब्बर, डॉ नूपुर गोयल, सिल्वर लॉ कॉलेज व श्री अरूण शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

Blood Donation
Blood Donation

कार्यक्रम का सफल आयोजन आश्रम प्रभारी महात्मा अंकिता बाई जी , महात्मा चिंतामणि बाई जी , महात्मा प्रभुभकतानंद जी व महात्मा आशा बाई जी के दिशा निर्देशन में समस्त मानव सेवा दल, यूथ टीम , शाखा कार्यकर्ता , प्रेमी भक्तों के अथक प्रयासों से संपूर्ण हुआ। कार्यक्रम के अंत में भंडारे, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *