February 15, 2026

दीपक त्रिपाठी, अनन्या सिंह का ऑन लाईन लोक संगीत गायन बिहारी कनेक्ट की तरफ से 7 जून को 

मुंबई | लंदन की अंतरराष्ट्रीय संस्था बिहारी कनेक्ट दिनांक 7 जून को भारतीय समय रात्रि  8 बजकर 30 मिनट पर ऑन लाईन जागरूकता अभियान लोक संगीत का आयोजन कर रही है। जिसमें अवधी, भोजपुरी, हिन्दी विधा के सुप्रसिद्ध लोक गायक दीपक त्रिपाठी और भोजपुरी हिन्दी की लोकप्रिय गायिका अनन्या सिंह अपनी मधुर शैली में गायन प्रस्तुत करेंगे। वे दोनों सिंगर एक से बढ़कर एक विधा का गीत गाएंगे और जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
कोरोना काल के इस महासंकट में  जागरूकता अभियान लोक संगीत का ऑनलाइन आयोजन रखा गया है। इस लोक संगीत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर  लोक रंग का मान बढ़ायें। इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति को लेकर दीपक त्रिपाठी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं बिहारी कनेक्ट के चेयरमैन आदरणीय उद्धेश्वर कुमार सिंह का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने यह अविस्मरणीय अवसर मुझे प्रदान किया है।
गौरतलब है कि लंदन की अंतरराष्ट्रीय संस्था बिहारी कनेक्ट के चेयरमैन उद्धेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रसारण 20 देशों में होगा। यह कार्यक्रम भारतीय उच्चायोग लन्दन के सहयोग से हो रहा है। आप  सभी से निवेदन है कि 7 जून को रात्रि 8:30 बजे लाइव मेरे साथ लोक रंग में जुड़े। मैं भी अपने फ़ेसबुक पर शेयर करूँगा और आप सब भी करिएगा। इस बात का समर्थन करते हुए लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने भी निवेदन किया कि मैं भी अपने फ़ेसबुक पर शेयर करूँगा और आप सब भी करिएगा। बिहारी कनेक्ट परिवार लंदन, भारतीय उच्च आयोग लंदन, श्री उद्धेश्वर  कुमार सिंह जी, ओमप्रकाश सिंह जी एवं समस्त बिहारी कनेक्ट परिवार का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *