May 25, 2026

भोजपुरी के एंग्री यंग मैन संजीव मिश्रा दिखेंगे दबंग पुलिस वाले के रोल में

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने जानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाले संजीव मिश्रा अब एक बेहद चैलेंजिंग रोल में नजर आने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक दबंग पुलिस वाले के लुक में दिख रहे हैं। पुलिस की वर्दी, काला चश्मा पहने, हल्की दाढ़ी और माथे पे तिलक यह है संजीव मिश्रा का लुक जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। संजीव मिश्रा खगड़िया बिहार में आजकल अपनी नेक्स्ट फ़िल्म “बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया” की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह अजय प्रताप सिंह नाम के एक सिंघम पुलिस वाले का रोल कर रहे हैं। फ़िल्म में उनकी हीरोइन प्रीति मौर्या हैं।
उन्होंने शूटिंग की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है ” चैलेंजिंग रोल ! किरदार के लिए अलग करने में मजा आता है!!” वाकई संजीव मिश्रा के लिए यह एक अलग किरदार है, चुनौतियों भरी भूमिका है जिसे निभा कर वह एन्जॉय कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता संजीव मिश्रा ने बद्रीनाथ, रैम्बो राजा सहित कई फिल्मों में अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी है। संजीव मिश्रा के कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। इस साल उनकी लगातार 9 फिल्मों की शूटिंग होने वाली है। अभी हाल ही में उन्होंने भोजपुरी की ब्यूटिफुल हीरोइन पूनम दूबे के साथ फ़िल्म सांची रे प्रीतिया तोहार की है। पूनम दूबे के साथ ही वह एक और फ़िल्म पट्टीदार कर रहे हैं। भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा तनुश्री के साथ संजीव मिश्रा एक फ़िल्म पाठक जी आई लव यू कर रहे हैं।
एंग्री यंग मैन वाले लुक और किरदार में अक्सर नजर आने वाले संजीव मिश्रा एक फ़िल्म वॉचमैन कर रहे हैं। वह फिलहाल फ़िल्म बाप बड़ा न भय्या सबसे बड़ा रुपय्या की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद सीतामढ़ी बिहार में 18 जुलाई से बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य के साथ एक फ़िल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। वह मणि भट्टाचार्य के साथ एक और फ़िल्म सुपर से ऊपर भी कर रहे हैं। उनकी फिल्म बद्रीनाथ को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बद्रीनाथ के ही निर्माता की दो और फिल्मे वह कर रहे है,जिसके टाइटल और बाकी स्टार कास्ट के बारे में जल्द बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *