February 15, 2026

29 सितम्बर से गोरखपुर में होगी भोजपुरी फ़िल्म “जिंदगी बन गये हो तुम” की शूटिंग

मुंबई| गोरखपुर में आगामी 29 सितंबर को अमन फिल्म्स सिने विज़न प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “जिंदगी बन गये हो तुम” की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके शुरू की जाएगी। मारधाड़, हास्य, रोमांस व रोमांच से भरपूर इस भोजपुरी फिल्म में केंद्रीय भूमिका में शुभम तिवारी, ऋतू सिंह और गणेश गुप्ता नजर आने वाले हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों को खूब रोमाँचित करने वाली होगी। फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर अरुण राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण में हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखा जा रहा है। यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बनाई जा रही है, ताकि पूरा कुटुंब एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें। इस फिल्म के नायक-नायिका के साथ-साथ खलनायक व अन्य चरित्र भूमिका निभाने वाले कलाकारों का अभिनय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा।

फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के कई रमणीय स्थलों पर की जायेगी।उल्लेखनीय है कि भव्य पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “जिंदगी बन गये हो तुम” के निर्माता गणेश गुप्ता, किशोर यादव हैं। सह निर्देशक रवि तिवारी हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। छायांकन माही जी, गीत संगीत विनय बिहारी, नृत्य निर्देशन अरुण राज, कला संजय देहाती, प्रोडक्शन अखिलेश राय का है। मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, गणेश गुप्ता, ऋतू सिंह, देव सिंह, मनोज टाईगर, अनूप अरोरा, सोनम तिवारी, किरण यादव, जे. नीलम, निवेश त्रिपाठी, विनय गुप्ता, कन्हैया आदि हैं तथा इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के और भी कई कलाकार नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *