February 16, 2026

मनोज बाजपेयी के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं भोजपुरी एक्टर माधव राय, बनेंगे पत्नीव्रता

कई फिल्मों में हार्डकोर खलनायक की भूमिका अदा करने के बाद वर्सेटाइल अभिनेता माधव राय अब हीरो के किरदार में भी दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। जी हाँ, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के नक्शे कदम पर चलते हुए भोजपुरी एक्टर माधव राय हर प्रकार के चैलेंजिंग किरदार निभा रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और लुक की तुलना दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी से की जाने लगी है।

गौरतलब है कि नेशनल अवॉर्ड के लिए सुरभि माधव एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की जा रही फ़िल्म “पतिव्रता” में केन्द्रीय भूमिका में माधव राय हैं और उनके अपोज़िट मणि भट्टाचार्य हैं। अब देखने वाली बात यह है कि हार्डकोर विलेन की इमेज वाले माधव राय नायिका मणि भट्टाचार्य के ऑपोजिट हीरो बनते हैं या विलेन। सवाल यह भी उठता है कि अब तक हम सबने ‘पतिव्रता” सुना व जाना है तो यह पति ही “पत्नीव्रता” फ़िल्म का विषय क्या गुल खिलाने वाला है? सोचने वाली बात यह भी है कि खलनायक से नायक बनना कहीं रावण से राम बनना तो नहीं? खैर जो भी हो, निर्माणाधीन फ़िल्म “पत्नीव्रता” की स्टोरी काफी यूनिक है। 

जाने माने फिल्म निर्देशक संतराम के कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म की मेकिंग की जाने वाली है। एक डिफ्रेंट कन्सेप्ट पर आधारित इस फिल्म की कहानी है। फ़िल्म के टाइटल और इसकी कहानी को लेकर अभी से उत्सुकता जग गई है। फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। मुख्य भूमिका में माधव राय, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, तोताराम आदि हैं। संगीतकार सावन कुमार, ईपी रत्नेश तिवारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *