February 16, 2026

अथर्व सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’

मुंबई : आजमगढ़ की माटी के लाल व नवोदित नायक अथर्व सिंह की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला 2’ शुक्रवार 23 अक्टूबर को आजमगढ़ के मुरली सिनेमा मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म के प्रोमोशन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने फिल्म में नवोदित हीरो अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश का किरदार को देखने की उत्‍सुकता लोगों में बढ़ा दी है। साईं एंटरटेंमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्‍म ‘ससुरा बड़ा पैइसावाला 2’ का निर्माण किया गया है। फ़िल्म निर्माता व निर्देशक अजय सिन्‍हा ने दावा किया है कि उन्‍होंने मेगास्टार व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अभिनीत ब्लॉक बस्टर फ़िल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला की अपार सफलता के पंद्रह साल बाद एक बार फिर से अपने इस फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 में नया प्रयोग किया है, जोकि दर्शकों को पसंद भी आएगी।

आपको बता दें कि पारिवारिक रिश्तों के कथानक पर आधारित इस फिल्‍म में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश के साथ संतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव व प्रशांत, रागिनी, चन्द्रकान्त यादव आदि प्रमुख भूमिका में है।

फिल्म के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा कथा पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है। गीत-संगीत विनय बिहारी का है। प्रचारक रंजन सिन्‍हा और रामचन्द्र यादव हैं। छायांकन मनीष के व्यास, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक सागर का है। फिल्‍म को लेकर अथर्व सिंह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। सिनेप्रेमियों के लिए और मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि ये फ़िल्म मेरे गृह जनपद के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल मुरली सिनेमा में प्रदर्शित की जा रही है।उम्मीद है कि यह ससुरा बड़ा पैसे वाला 2 दर्शकों के दिल को छू लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *