August 20, 2026

आशा ट्रस्ट ने किशोरियों में बाँटी सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार

वाराणसी: रोहनियाँ |  आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना राहत-कार्य अभियान के तहत शनिवार को चंदापुर और भीखमपुर गाँव के 60 ज़रूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित की गई। इस दौरान लड़कियों को पर्चा बाँटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी। पौष्टिक आहार, सेनेटरी पैड व अन्य राहत सामग्री पाकर किशोरी लड़कियों के चेहरे खिल गए।

किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि किट के साथ पैंटी और सेनेटरी पेड भी दी जा रही है, क्योंकि इसे खरीदने में लड़कियों को बहुत दिक्कत होती है, शर्म भी आती है और पैसे भी नहीं होते है। कोरोना महामारी में लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, मास्क और पोषाहार वितरण के साथ साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए गांव की गरीब और ज़रूरतमंद परिवार की किशोरियों के लिये खास राहत सामग्री किट तैयार की गई है। इस राहत किट में सेनेट्री पैड, सेनेटाइजर, शैम्पू,टूथब्रश, मन्जन, महिला पैंटी, मास्क और मेडिकेटेड साबुन को शामिल किया गया है।

साथ ही पोषण आहार में चना, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़ और बिस्किट और च्यवनप्राश,हॉर्लिक्स जैसी पौष्टिक सामग्री को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सोनी,नन्दलाल मास्टर,मुन्नी देवी ग्राम प्रधान भीखमपुर, राजेन्द्र पटेल, बेबी, मैनब बानो,अमित, आदि लोग शामिल रहे। संचालन किशोरी संयोजिका सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *