February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू की ‘दिल धक धक करे’ को बिहार में मिली शानदार ओपेनिंग

मुंबई : युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिल धक धक करे को बिहार के सिनेमाघरों मे शानदार ओपेनिंग मिली है। दर्शकों फिल्‍म का कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के नायक अरविन्द अकेला कल्लू और नायिका तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी परदे पर खूब धमाल मचा रही है। साथ ही साथ कल्लू के संग प्रियंका महाराज की केमिस्ट्री भी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है।

सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता बीएम राय हैं तथा कुशल निर्देशन किया है निर्देशक मेराज खान ने। कथा संतोष कश्यप, पटकथा व संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। संगीतकार श्याम देहाती ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। छायांकन जहांगीर सैयद, नृत्य रामदेवन, प्रवीण सेलार, एंथोनी, मारधाड़ दिलीप यादव का है। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, तनुश्री, प्रियंका महाराज, बीएम राय, संजय महानंद, कृष्णा कुमार, हिरदे लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, राजकपूर शाही, सी पी भट्ट, अमित कश्यप उर्फ तोता राम आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *