February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू की दिल धक धक करे को मिला दर्शकों का प्यार

युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिल धक धक करे को मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों मे बम्पर ओपेनिंग मिलने के साथ साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शकों फिल्‍म का कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आया है। फिल्म नायक अरविन्द अकेला कल्लू और नायिका तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी ने परदे पर खूब धमाल मचाया है। साथ कल्लू के साथ प्रियंका महाराज की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट किया है। इस फिल्म से एक नये विलेन बीएम राय की लॉन्चिंग की गई है, जिनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा है। मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक रिलीज होने के बाद इस  फिल्म को जल्द ही यूंपी और बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जायेगा। सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता बीएम राय हैं तथा कुशल निर्देशन किया है निर्देशक मेराज खान ने। कथा संतोष कश्यप, पटकथा व संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। संगीतकार श्याम देहाती ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। छायांकन जहांगीर सैयद, नृत्य रामदेवन, प्रवीण सेलार, एंथोनी, मारधाड़ दिलीप यादव का है। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, तनुश्री, प्रियंका महाराज, बीएम राय, संजय महानंद, कृष्णा कुमार, हिरदे लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, राजकपूर शाही, सी पी भट्ट, अमित कश्यप उर्फ तोता राम आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *