April 1, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू की दिल धक धक करे कल 31 जनवरी से मुंबई और गुजरात में हो रही है रिलीज 

युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘दिल धक धक करे’ कल 31 जनवरी से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में की जा रही है। सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू हैं और नायिका सिनेतारिका तनु श्री हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। इस फिल्म से एक नये विलेन बीएम राय की लॉन्चिंग की गई है। फिल्म की फुल एंड फाइनल शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के विभिन्न मनोरम स्थलों पर पूरी की गई है। फिल्म के निर्माता बीएम राय हैं तथा कुशल निर्देशन किया है निर्देशक मेराज खान। कथा संतोष कश्यप, पटकथा व संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। संगीतकार श्याम देहाती ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। छायांकन जहांगीर सैयद, नृत्य रामदेवन, प्रवीण सेलार, एंथोनी मारधाड़ दिलीप यादव का है। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, तनुश्री, प्रियंका महाराज, बीएम राय, संजय महानंद, कृष्णा कुमार, हिरदे लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, राजकपूर शाही, सी पी भट्ट, अमित कश्यप उर्फ तोता राम आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *