February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का लोकगीत “शादी सुदा है 2 बच्चों की माँ है” रिलीज होते ही हुआ वायरल

मुंबई : युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का फुल टू धमाल लोकगीत “शादी सुदा है 2 बच्चों की माँ है” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज होते ही छा गया है। यह गाना सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस गाने को लाखों की तादाद में देखा जा रहा है। इस लोकगीत की खासियत यह है कि कल्लू जी ने इसे बड़े खूबसूरत ढंग से गाया है जिसे सुनकर उनकी आवाज़ की विलक्षण प्रतिभा का पता चलता है। गाने के बोल बड़े प्यारे हैं।

अरविन्द अकेला कल्लू के साथ इस सांग को अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। संगीतकार दीपक दिलकश ने संगीत दिया है, जबकि गीत लिखा है अजय बच्चन ने। इसके विडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं जबकि परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है। कोरियोग्राफर पंकज कट्टी और इसके एडिटर प्रशांत कुमार सिंह हैं। अरविन्द अकेला कल्लू का इसमें डांस और उनका अंदाज़ कमाल का है।  अरविन्द अकेला कल्लू ने इस वीडियो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है और अपने फैन्स को एक बेहतरीन गीत का तोहफा दिया है। इस गीत को एक ही दिन में लाखों लोगों ने देखा है और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *