February 16, 2026

लोकेश मिश्रा और सुजीत कुमार सिंह के “जलवा” में अरविंद अकेला कल्लू का दिखेगा जलवा

अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह और श्रुति राव का “जलवा” शुरू, वाराणसी में ग्रांड मुहूर्त

कमला फिल्म्स क्रिएशन की आगामी भोजपुरी फिल्म जलवा का भव्य महूर्त वाराणसी के होटल मुलाकात में किया गया है। फिल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा व निर्देशन की बागडोर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने संभाल रखी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह और श्रुति राव नजर आने वाले है। फिल्म के मुहूर्त पर अरविंद अकेला कल्लू, श्रुति राव, निर्माता लोकेश मिश्रा, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, श्रुति राव स्टारर शुरू हुई नई भोजपुरी फिल्म जलवा एक ऐसी यूनिक कहानी है जो फैमिली के हर सदस्य को एक सूत्र में बाँधने का कार्य करेगी। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू का नया अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। साथ ही फ़िल्म में एक बार फिर अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह नैन मटक्का करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में एक और यूनिकनेस यह है कि पहली बार कल्लू और श्रुति राव एक साथ धमाल माचने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो कैसे एक बेटा अपनी पिता का सपना पूरा करने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है। अरविंद अकेला कल्लू इस फिल्म में एक बाप की दिली इच्छा पूरी करने वाला आज्ञाकारी बेटा के रूप में पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

इस मौके पर निर्माता लोकेश मिश्रा ने कहा कि अरविंद अकेला कल्लू इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जैसा कि उनका जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से ही कायम है। वैसे वे हमारी फिल्म जलवा को वे एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। हमने मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रायंगल पारिवारिक लव स्टोरी है। फिल्म को किसी भी वर्ग का दर्शक कहीं पर भी देख सकेगा हम ऐसी पारिवारिक फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म से भोजपुरिया दर्शक खुद को कनेक्ट कर पाएंगे।
गौरतलब है कि सुपरहिट भोजपुरी सत्या, क्रेक फाइटर, भोजपुरिया राजा जैसी ब्लॉक फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह पहली बार अरविंद अकेला कल्लू को डायरेक्ट करेंगे। कमला फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जलवा के निर्माता लोकेश मिश्रा है। निर्देशन की बागडोर टैलेंटेड डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर कोमल सिंह यादव हैं। कथा पटकथा संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। डीओपी शत्रुघ्न तिवारी,  एडिटर दीपक जऊल हैं। एक्शन दिनेश यादव, कला सतीश गिरी का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर प्रशान्त द्विवेदी, प्रोडक्शन मैनेजर विनोद यादव, सह निर्देशक कुंदन सिंह हैं। प्रचारक आरआरजे मीडिया है। फिल्म के कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, श्रुति राव, बृजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, अभिषेक पांडे गोलू, सोनिया मिश्रा, बाल कलाकार शिवानी, संजय सिंह, संतोष पहलवान, सागर सलमान पांडे, रिंकू यादव, जतिन तिवारी, मुन्ना सिंह, कौशल शर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *