February 16, 2026

अरविंद अकेला कल्लू, चांदनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘बलम से कुछउ ना होला’ जेवीके एंटरटेनमेंट ने किया रिलीज

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल चांदनी सिंह का मस्ती से भरपूर नया भोजपुरी गाना ‘बलम से कुछउ ना होला’ जेवीके एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी तादाद में दर्शकों का प्यार मिल रहा है और साथ ही इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। मस्ती से भरपूर इस गाने का वीडियो काफी शानदार बनाया गया। इसका पिक्चराइजेशन बिग लेबल पर किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि चाँदनी सिंह शादीशुदा लेडीज की भूमिका मांग में सिंदूर और इंडियन लुक के साड़ी नजर आ रही हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू हैंडसम लुक में दिख रहे हैं। उनकी केमेस्ट्री और डांस इस गाने में देखते ही बनता है। इस गाने का बोल बहुत ही प्यारा है। गाने के बोल में अरविंद कल्लू अकेला पूछते हैं कि ‘तू त आजकल बाड़ू डिप्रेशन में, लागे खटपट बा तोहरा रिलेशन में, इहे चर्चा करsता गाँव टोला… तब चाँदनी सिंह कहती हैं कि सुना… अरे छप्पन के छाती बा, बयालीस के डोला, बलम से आजकल कुछऊ ना होला…’

जेवीके एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फुल टू मस्ती वाला सांग ‘बलम से कुछउ ना होला’ के गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार विक्की बॉक्स, वीडियो डायरेक्टर रोशन तिवारी हैं। इस गाने के निर्माता विकास तिवारी हैं। प्रोजेक्ट हेड प्रकाश तिवारी, एडिटर पप्पू वर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, डीओपी शत्रुधन तिवारी, विशेष धन्यवाद सुनील निराला, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *