February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू, आकांक्षा दूबे का सांग “नागिन जी” आया ट्रेंडिंग में, 11 लाख व्यूज हुए क्रॉस

भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार और मूज़िक वीडियो के ट्रेंडिंग स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का धमाकेदार वीडियो सांग “नागिन जी” यूट्यूब पर ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है। वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होते ही गाने ने कुछ ही घन्टे में 11 लाख व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। आपको बता दें कि अरविन्द अकेला कल्लू के इस जबरदस्त बोलबम गीत में उनके साथ फ़िल्म ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे हैं। यह गाना मूज़िक चार्ट्स में 14 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और काफी व्यूज और अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू की ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे के साथ जोड़ी और केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। आकांक्षा ऑरेन्ज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। यूथ में यह गाना चर्चा में आ गया है। गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और अंजली भारती ने गाया है.

अरविन्द अकेला कल्लू के इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत शानदार है। अरविन्द अकेला कल्लू इसमें अपनी पत्नी आकांक्षा दूबे को छेड़ने के लिए गाते हैं “हमरो दुख सुनिए ओ भोलेनाथ, अपने तो ए बाबा नाग रखलें हमके सौंप देनी नागिन जी।” तो आकांक्षा इससे गुस्से में आ जाती है। इसी नोकझोंक के बीच यह प्यारा से गाना चलता रहता है।

अरविन्द अकेला कल्लू ने सोशल मीडिया पर इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “ट्रेंडिंग में आ गया है नया गाना नागिन जी… आप सभी का दिल से धन्यवाद..ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपना प्यार दें।”

लोग इस गाने को वाकई खूब प्यार दे रहे हैं। लाइक और शेयर करने के साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं।

इस बोलबम गीत का म्यूजिक दिया है प्रियांशू सिंह ने और इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो सांग के निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी हैं परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *