February 15, 2026

फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर उत्‍साहित हैं अरशद शेख , कहा – दर्शकों को आयेगी खूब पसंद

भोजपुरी सिने जगत के नवोदित कलाकार अरशद शेख इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। वे इस फिल्‍म में भोजपुरी के पहली बार भोजपुरी की हॉटकेक अंजना सिंह के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसलिए वे कहते हैं कि यह फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ के निर्देशक हेमताज अली और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। फिल्‍म का निर्माण समीर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है।

अरशद शेख ने कहा कि फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ बेहद रोमांटिक है। इस फिल्‍म में मेरा किरदार काफी शानदार है। जब मैंने फिल्‍म की कहानी के बारे में जाना तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए है और मैंने हां कर दिया है। इस फिल्‍म में दिग्‍गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैंने थियेटर बहुत किया है, मगर सिनेमा काफी अलग होता है। लेकिन फिर भी मैं अपना सौ फीसदी दे रहा हूं। मेरे अपोजिट फिल्‍म में अंजना सिंह हैं। हमारी केमेस्‍ट्री निखर कर समाने आने वाली है। फिल्‍म में अयाज खान और मनोज टाइगर जैसे अभिनेता के साथ काम करके अच्‍छा लग रहा है। उम्‍मीद है फिल्‍म और मेरी भूमिका दर्शकों को पसंद आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *