April 2, 2026

अंशिका रिकॉर्ड्स का मेला स्पेशल गाना “जमूरा” हो गया रिलीज, शिल्पी राज की आवाज तोशी द्विवेदी का अंदाज

मशहूर म्यूज़िक कम्पनी अंशिका रिकॉर्ड्स से मेला स्पेशल गाना “जमूरा” रिलीज हो गया है। शिल्पी राज द्वारा गाए गए इस गाने में तोशी द्विवेदी ने नौटंकी वाली के रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस पेश की है। रिलीज हुए गाने में जमूरा, बंदर और भालू का नाच भी देखने को मिल रहा है। यानि कि गाना पूरी तरह हंगामा मचा रहा है। कुछ ही घन्टे में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।
इस गाने का टीज़र सोशल मीडिया में आउट होते ही काफी पसंद किया गया और लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए जैसे ही गाना आउट हुआ लोग इसे खूब देख रहे हैं।
गांव में जिस तरह मेला लगता है और जमूरा, बंदर भालू का नाच और प्रोग्राम होता है, उसी तरह इसे शूट किया गया है।

शिल्पी राज की आवाज और तोशी द्विवेदी के अंदाज का संगम इतना बेहतरीन है कि गाना बेहद आकर्षक लग रहा है। बच्चों, बुजुर्गों के साथ गांव में होने वाले मेले के रूप में इसे फ़िल्माया गया है जो देखने मे मनोरजंन से भरपुर है। इस धमाकेदार सांग जमूरा का म्यूज़िक अजय यादव (वीएसएस स्टूडियो)ने तैयार किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर शिवम यादव हैं। प्रोड्यूसर अक्षय सिंह, एडिटर विवेक हैं। गाने के रिकार्डिस्ट विजय चौहान हैं। अभय पाण्डेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *