February 15, 2026

अंकुश राजा का जबरदस्त नवरात्रि मेला स्पेशल वीडियो सांग “मेला में मिले आव” बटोर रहा है लाखों का प्यार

दशहरा के महापर्व के अवसर पर भोजपुरी में काफी गाने रिलीज हो रहे हैं मगर भोजपुरी फिल्मों और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक्टर अंकुश राजा की बात ही निराली है। उनके गाने रिलीज होकर मिलियंस में जा रहे हैं। अंकुश राजा का धमाकेदार नवरात्रि मेला स्पेशल देवी गीत “मेला में मिले आवs” रिलीज होकर खूब देखा और पसन्द किया जा रहा है। अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ अंकुश राजा का यह खूबसूरत गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं और इसके व्यूज का आकंड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. गाने में अंकुश राजा के साथ पूनम यादव बव्हड़ खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंकुश राजा ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “आ गया इस नवरात्रि का एक और मेला स्पेशल देवी गीत अन्नपूर्णा फिल्म्स से। देखना न भूले, जय माता दी।”

अंकुश राजा के इस नए नवरात्र स्पेशल सांग में अंकुश राजा अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते हैं कि मेला में मिलने की खातिर आ जाओ। अंकुश राजा के साथ सांग को अंकिता सिंह ने बेहद शानदार अंदाज में गाया हैं. गाने में अंकुश राजा की विशेष शैली साफ नजर आ रही है. यह गाना एकदम अलग अंदाज में तैयार किया गया है जिसे दर्शक पसन्द कर रहे हैं। अंकुश राजा के इस गीत को लिखा है अखिलेश कश्यप ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। निर्देशक गोल्डी जयसवाल व बॉबी जैक्सन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *