February 12, 2026

अंकुश राजा के बवाल वीडियो सांग “लईकी के लाइन लग जाई” ने लगाई आग,   शॉर्ट ड्रेस में अंकुश राजा संग ऎक्ट्रेस पल्लवी का हॉट अंदाज

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा का मैजिक यूटयूब पर लागतार जारी है। उनके सुपर हिट गीत कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 300 मिलियन से ऊपर व्यूज मिल गए हैं। और अब उनका एक और सांग “लईकी के लाइन लग जाई” बवाल मचा रहा है। भारत मे सरकारी नौकरी वाले लड़कों की बड़ी डिमांड होती है।

इसी बात को अंकुश राजा ने अपने इस नए वीडियो सांग में बड़ी खूबसूरती और भव्यता से पेश किया है। अंकुश राजा इसमें गाते हैं “अभी करे के बा शादी तो कर ला तोहार भाग्य जग जाई, जहां नौकरी मिली सरकारी तो लईकी के लाइन लग जाई।” गाना बेहद सॉलिड है और दर्शकों द्वारा खूब देखा जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं।

कुछ दिन पहले ही इसका ऑडियो आउट किया गया था उसे भी लाखों लोगों द्वारा पसन्द किया गया और अब इसके वीडियो ने तो धमाल मचाल कर रख दिया है। अंकुश राजा ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस वीडियो सांग ने तहलका मचा दिया है। गाने में अंकुश राजा का विशेष अंदाज दिख रहा है। इस सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है। वहीं अंकुश राजा के साथ ऎक्ट्रेस पल्लवी गिरी की जोड़ी और केमिस्ट्री तो लाजवाब है। पल्लवी बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार कलाकार अंकुश राजा का यूथ के बीच काफी क्रेज है। यही वजह है कि लईकी के लाइन लग जाइ सांग युवा पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं बोस रामपुरी ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं। डायरेक्टर रवि पंडित, गार्जियन लखन बाबा हैं।

कोरिओग्राफर रितिक जी, एडिटर दीपक पंडित हैं। अंकुश राजा और शिल्पी राज के इस जबरदस्त सांग को विक्की यादव ने मैनेज किया है। गाना किसी बॉलीवुड मूवी के सांग की तरह फ़िल्माया गया है। काफी डांसर्स, बहुत सारी बाइक्स, शानदार लोकेशन, बेहतरीन डांस और उस पर से पल्लवी गिरी का शार्ट ड्रेस देखने वालों को क्रेजी बना रहा है।

अंकुश राजा की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है इस बात का सबूत उनके गानों को मिलियंस में मिलने वाले व्यूज हैं। उनके ब्लॉकबस्टर गाने कुँवारे में गँगा नहईले बानी ने 300 मिलियन से अधिक व्यूज का रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *