February 13, 2026

अंकुश राजा का बवाल गाना ‘दुनियां में लईकी के कमी नईखे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई | भोजपुरी सिनेमा के पापुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा का एक और बवाल मचाने वाला गाना “दुनियां में लईकी के कमी नईखे” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो ही रिलीज किया गया है। इस गाने में अंकुश राजा मस्ती वाले मूड में अपनी गायकी को प्रस्तुत किया है। जिसे उनके फैंस और श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं। गाने का ऑडियो जब इतना अच्छा है तो जब इस गाने का वीडियो आएगा तो अंकुश राजा काफी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत अंकुश राजा और शिल्पी राज के मधुर स्वर से सजा यह नया भोजपुरी गाना दुनियां में लईकी के कमी नईखे खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं। म्यूजिक संगीतकार आर्या शर्मा ने दिया है। गार्जियन लखन बाबा, निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *