February 16, 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर रिलीज हुआ अंकुश राजा का नया बोलबम गीत “भोला के भक्त”

मुंबई : सावन के पावन माह के दूसरे सोमवार पर भोजपुरी फिल्मों और म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा का नया भोजपुरी बोलबम वीडिय सांग “भोला के भक्त” रिलीज होते ही लोगों के दिल दिमाग पर छा रहा है. ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ अंकुश राजा का यह खूबसूरत गाना दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है. गाने के व्यूज का आकंड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस गाने में अंकुश राजा बेहद जानदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. अंकुश के साथ इस क्लासिक वीडियो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी।

अंकुश राजा के इस गाने का कॉन्सेप्ट बड़ा प्यारा है। अंकुश राजा इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “सावन के दूसरे सोमवारी पर आपलोग के बीच ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन से रिलीज हो गया है “भोला के भक्त” वीडियो देखना न भूले। यह बहुत ही प्यारा सांग है। हर हर महादेव।”

इस सुपरहिट गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गीत लिखा है बोस रामपुरी ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है लखन बाबा ने। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *