February 14, 2026

अंकुश राजा का ‘फिर से दिल टूटा”, बेवफाई गीत हुआ पॉपुलर

मुंबई| बहुत कम समय में मोस्ट पॉपुलर सिंगर बन चुके अंकुश राजा का नया बेवफाई गाना ‘फिर से दिल टूटा” लवली म्यूज़िक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. गाने को अंकुश राजा ने अलग अंदाज में गाया है. गाने की थीम बड़ी प्यारी है। प्यार, दिल टूटना, ब्रेकअप, के टॉपिक पर अंकुश राजा का गीत यूजर्स को पसंद आ रहा है.

गाने को अंकुश राजा ने दिल से डूबकर गाया है. उनकी आवाज़ लोगों को काफी पसंद आ रही है. गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने बनाया है. इसके प्रोड्यूसर भी अविनाश झा घुंघरू हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के बीच लव और ब्रेकअप की स्टोरी पेश की गई है. अंकुश राजा का ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 2021 का यह सैड सांग टूटे दिलो की दास्तान है और लोग इससे खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *