February 16, 2026

अंकुश राजा का मस्ती वाला गाना “फँसालीं बंगलिनिया” का मचा धमाल

मुंबई : भोजपुरी के स्टार सिंगर अंकुश राजा का यूँ तो बहुत से गाने अब तक संगीतप्रेमियों के बीच आ चुके हैं और सबके सब गाने श्रोता खूब मनोरंजन करते हैं। इसी कड़ी में अंकुश राजा का एक और मस्ती से भरपूर गाना “फँसालीं बंगलिनिया” रिलीज किया गया है। जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रिलीज होते ही इस गीत को यूट्यूब पर कुछ ही घंटे में ही तीन लाख लोगों ने देखा और पसन्द किया है। यह गाना अंकुश राजा ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

https://youtu.be/JUR2hfM6b58

अंकुश राजा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का एक और धमाल मचाने वाला रिलीज इस गाने को गाया है अंकुश राजा ने और उनके स्वर में स्वर मिलाया है पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने। इस गीत के गीतकार हैं बोस रामपुरी और संगीत दिया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। इस गीत के मैनेजमेंट का काम नितेश यादव (नेता जी) ने किया है। गार्जियन हैं लखन बाबा।

अंकुश राजा के इस धमाल गीत का अभी केवल ऑडियो आउट किया गया है जबकि जल्द ही इसका विडियो भी रिलीज किया जाएगा। अंकुश राजा के इस ऑडियो सांग को ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो जब इसका वीडियो आउट होगा तो और भी हंगामा मचा यूट्यूब पर मचा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *