February 15, 2026

अंकुश राजा और नीलम गिरी का देवी गीत “निमिया के दाढ़ मईया” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर अंकुश राजा और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के शानदार अभिनय से सजी देवी गीत “निमिया के दाढ़ मईया” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत को मधुर आवाज में गाया है पापुलर सिंगर अंकुश राजा और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने। जो सुनने में मन को खूब भा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस देवी गीत के वीडियो में अंकुश राजा और नीलम गिरी ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। यह देवी गीत भव्य पैमाने पर काफी रिच शूट किया गया है, जोकि काफी खर्चीला दिख रहा है। नवरात्रि से पहले रिलीज किया हुआ यह गीत देवी मां के भक्तों एवं संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है और लोग बार-बार सुनना वा देखना चाह रहे हैं।
देवी गीत “निमिया के दाढ़ मईया” सुनते ही मन भाव भक्ति से झूम उठता है। इस देवी गीत को लिखा है बोस रामपुरी ने, मधुर संगीत से सजाया है आशीष वर्मा ने। वीडियो निर्देशक भोजपुरिया हैं, गार्जियन लखन बाबा हैं। मैनेजर नेताजी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल व बॉबी जैक्सन हैं। एडिटर मीत जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *